Home मुख्य ख़बरें गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: फरार लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत लाने...

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: फरार लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

111
0

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड पर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद से फरार लूथरा ब्रदर्स को थाइलैंड में गिरफ्तार किया गया है। बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा  को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में लिया है। लूथरा ब्रदर्स को अब भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है।

एक दिन पहले र लूथरा ब्रदर्स  के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों का पासपोर्ट (Passport) सस्पेंड कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका पर आज दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में सुनवाई होगी। लूथरा ब्रदर्स ने याचिका दायर कर 4 हफ्ते की अग्रिम जमानत मांगी है।

इधर गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में खुलासा हुआ कि नाइट क्लब में जब आग भड़क रही थी, इसी दौरान लूथरा ब्रदर्स ने थाईलैंड की टिकट बुक की थी। इसके बाद दोनों भाई भारत से भाग गए थे।गोवा के नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात भीषण आग लग गई थी। इसकी जांच में जो नए सबूत सामने आए हैं, वो काफी चौंकाने वाले हैं।

नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ब्रदर्स ने उस वक्त थाईलैंड जाने का प्लान बनाया, जिस वक्त क्लब में भीषण आग लगी हुई थी और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही थी। थाईलैंड के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक कर ली। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि लूथरा बंधुओं ने 7 दिसंबर की सुबह 1:17 बजे मेकमाईट्रिप (MMT) ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर लॉग इन किया था, जबकि गोवा पुलिस और अग्निशमन सेवाएं अरपोरा स्थित नाइट क्लब में बचाव काम में लगी हुई थीं। कुछ घंटों बाद, इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पता चलता है कि दोनों ने सुबह 5:30 बजे दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 6E 1073 में टिकट बुक कर फुकेट के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here