Home चर्चा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की वार्ड बैठक में हिंदू एकता का...

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की वार्ड बैठक में हिंदू एकता का संकल्प

10
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। धर्म नगरी जगदलपुर शहर के रमैया वार्ड में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संगठन विस्तार एवं कार्य को लेकर वार्ड बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने विजय महामंत्र के साथ किया, जिसमें नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने अध्यक्षता की नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर धर्म की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संगठन विस्तार और धर्मानंतरण पर चर्चा

बैठक में संगठन विस्तार, धर्मानंतरण के मुख्य विषय पर चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर धर्म की रक्षा करनी होगी। नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने वार्ड में पदों की घोषणा की वार्ड अध्यक्ष चिरंजीव सोनी, वार्ड मंत्री प्रकाश जोशी ,बजरंग दल वार्ड संयोजक राम नाथ कश्यप ,वार्ड सतसंग प्रमुख शुभम सोनी ,वार्ड साप्ताहिक मिलन प्रमुख ब्रह्मा जी सोनी ,वार्ड गौ रक्षा प्रमुख अक्षत करण को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख पवन राजा, गौ रक्षक निखिल, राजीव गाँधी वार्ड अध्यक्ष अतुल पाठक, अमन जोशी, सुनील, शेखर, निरावल, ओम, लोकेश, मनीष चाँडक, मुकेश, सोन सागर, लक्की गवाले, तुला राम, चीनू, चंदन पनव, करन, अमिता, सहित वार्ड के सभी बजरंगी सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here