Home चर्चा में नगर पालिका उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल का भव्य...

नगर पालिका उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल का भव्य स्वागत ; उपाध्यक्ष ने पर्यटन मंत्री से दत्तात्रेय परिसर को पर्यटन स्थल घोषित करने और विकास करने की मांग की:

75
0

तापश शर्मा/गौरेला:

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विकास मंत्री राजेश अग्रवाल का नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा के नेतृत्व में जनसेवा केंद्र, ज्योतिपुर स्थित कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने प्रभारी मंत्री को दत्तात्रेय परिसर को जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से पर्यटन स्थल घोषित करने और इसे नगर के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग पत्र के माध्यम से सौंपा। दत्तात्रेय परिसर अपने प्राचीन और

ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटन के लिए अत्यंत उपयुक्त स्थल है।प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने बैठक में कहा कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विकास और पर्यटन के अपार अवसर हैं। वे इस क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सभी आवश्यक प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजलाल राठौर, राजेश नंदिनी आमों, गंगोत्री राठौर, संदीप जायसवाल, सचिन जैन, बालकृष्ण अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, बेचन मिश्रा, मोहित राजपूत, वीरेंद्र विश्वकर्मा, यश तिवारी, संदीप शर्मा, ऐंरठ दास, राजेंद्र सूर्यवंशी, लवकुश, पार्षद मनोज विश्वकर्मा, सुरेश ऊईके, गेंदालाल मरावी, शंकर सोनी, मानस अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस स्वागत समारोह ने गौरेला क्षेत्र में पर्यटन विकास के प्रति प्रशासनिक प्रतिबद्धता को मजबूती दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here