Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने भागवत कथा में शामिल होकर किया महाआरती

श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने भागवत कथा में शामिल होकर किया महाआरती

47
0

-सामूहिक हनुमान चालीसा का हुआ पाठ…

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने सोन केसरिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भागवत भगवान श्री कृष्ण को इक्यावन दीपों की महाआरती समर्पित किया।

इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने व्यास पीठ से आर्शीवाद प्राप्त किया तथा आयोजक परिवार को हनुमान लला के चित्र के रूप में स्मृति चिन्ह भेंटकर कर कथा आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

आज की कथा में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा इंद्र को सबक सिखाने के लिए किए गए गोवर्धन पूजा का वृतांत सुनते हुए कथा वाचक कृष्णा महाराज ने कहा कि प्रभु देवता_राक्षस, मानव आदि हर किसी के अहंकार का नाश करते हैं तथा जो भक्ति भाव से प्रभु के शरण में जाते हैं उनका उद्धार करते हैं।

सोन केसरिया परिवार द्वारा पंडित भोलाशंकर के सान्निध्य में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के साथ उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह, मांगेराम अग्रवाल, रंजन सिंहा, मनोज सिसोदिया, समारू देवांगन, गोविन्द देवांगन आदि के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here