सातगढ़ कृष्णौद यादव विकास समिति जिला कोरबा का एक दिवसीय बैठक सिरमिना में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान श्री राधे कृष्ण कि पूजा अर्चना किया गया पश्चात् सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में समिति जिला कोरबा के केंद्रीय पदाधिकारी एवं अन्य सर्कल से पदाधिकारी शामिल हुए, सामाजिक कुरीतियों, शराब बंदी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य एवं यादव विकास संबंधी चर्चा हुई। केंद्रीय पदाधिकारी मनीराम यादव, रामचंद्र यादव, छतबाई, सोनकुंवर, बसंती यादव, फुल कुमार, यादव कार्तिक, राम यादव, गणेश यादव, गजेंद्र पाल, यादव धर्म लाल यादव, जगदीश यादव , भुजबल यादव फेकू राम यादव, लाल जी यादव राजेंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व यादव समाज के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव शामिल हुए। ग्राम जलके ग्राम बनिया चोटिया पोंडी उपरोड़ा गुरसिया भेजी नारा, गडरा अटारी बालको से सुक्रिता, लाल यादव. उरगा सर्कल से सिद्धांत यादव, आदर्श यादव, रुबीना शामिल हुए।
उपरोक्त जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष सर्व यादव समाज पोड़ी उपरोड़ा गणेश यादव के द्वारा दिया गया।









