Home मुख्य ख़बरें सोना-चांदी की कीमतों ने बढ़ाई चिंता, 18 कैरेट गोल्ड 1 लाख के...

सोना-चांदी की कीमतों ने बढ़ाई चिंता, 18 कैरेट गोल्ड 1 लाख के करीब, सिल्वर भी रिकॉर्ड स्तर पर

89
0

Gold-Silver Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए शिखर छू रही हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों से कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कमजोर रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बावजूद सख्त रुख के संकेतों ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है।

इस माहौल में निवेशक शेयर और क्रिप्टो जैसे जोखिम भरे विकल्पों से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। लगातार बढ़ती खरीदारी का असर सीधा कीमतों पर दिख रहा है और गोल्ड-सिल्वर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं।

आज क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,32,660 रुपये था।
वहीं,

22 कैरेट सोना: 1,22,110 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 99,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है

चांदी की बात करें तो आज 1 किलो सिल्वर का भाव 2,04,100 रुपये हो गया है, जो कल 2,01,100 रुपये था। चांदी में भी निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।

बड़े शहरों में गोल्ड के भाव

दिल्ली:

24 कैरेट – 1,33,360 रुपये

22 कैरेट – 1,22,260 रुपये

18 कैरेट – 1,00,060 रुपये

मुंबई:

24 कैरेट – 1,33,210 रुपये

22 कैरेट – 1,22,110 रुपये

18 कैरेट – 99,910 रुपये

चेन्नई:

24 कैरेट – 1,34,960 रुपये

22 कैरेट – 1,23,710 रुपये

18 कैरेट – 1,03,310 रुपये

चांदी की कीमतें कहां कितनी?

दिल्ली: 2,04,100 रुपये प्रति किलो

मुंबई और कोलकाता: 2,04,000 रुपये प्रति किलो

चेन्नई: 2,16,100 रुपये प्रति किलो

खरीदारी से पहले रखें ध्यान

सोने-चांदी की कीमतें शहर-दर-शहर बदल सकती हैं। टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण ज्वेलरी रेट में अंतर संभव है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव ज्वेलर से जरूर कन्फर्म करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here