Home कोरबा कोरबा जनपद अध्यक्ष के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात,ग्राम पंचायत चुईया में...

कोरबा जनपद अध्यक्ष के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात,ग्राम पंचायत चुईया में होगा नया पीडीएस भवन-अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया ने किया भूमिपूजन

27
0
कोरबा संवाददाता – हेमलाल झारिया
कोरबा ब्लॉक अंतर्गत- ग्राम पंचायत चुईया में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई।
 आज यहां नवीन पी डी एस  भवन का भूमिपूजन जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
 
 इस भवन के निर्माण से चुईयाग्रामवासियों ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया का आभार प्रकट किया और कहा कि उनके प्रयासों से गांव को यह बड़ी सौगात मिली है
 भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यरूप से जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, प्रतिनिधि अभिमन्यु राठिया, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी कंवर, प्रतिनिधि विश्वनाथ कंवर , जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 प्रतिनिधि राममुरत कंवर, सरपंच श्रीमती पूजा शिवराज सिंह राठिया, सचिव सुरेश खूंटे, उपसरपंच श्रीमती शाजिया इरफान जामीन , ग्राम पंचायत चुईया  पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सदस्यों ने सामूहिक रूप से किया।
कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ, फूल माला साल भेंट कर स्वागत किया और ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का संकल्प लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here