Home चर्चा में बीएसपी की खानापूर्ति वाले मरम्मत की सड़क बनते ही लगी उखाड़ने ,...

बीएसपी की खानापूर्ति वाले मरम्मत की सड़क बनते ही लगी उखाड़ने , अधिकारी मौन

51
0
बालोद संवाददाता – शब्बीर कुरैशी
बीएसपी प्रबंधन कुंभकरण  की नींद में ठेकेदार कर रहे हैं बड़ा भ्रष्टाचारी बीएसपी के अधिकारियों को मिल गई मलाई मिठाई
दल्ली राजहरा ,
लौह अयस्क नगरी में टाउनशिप एवं अन्य जगहों पर बने डामर सड़क के जर्जर होने पर लगातार मांग की बाद बीएसपी प्रबंधन के कानों में जुं रेंगने लगी और राजहरा वासियों पर तरस खा कर सड़क 61 लाख की लागत से 13 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं मरम्मत के कार्य को स्वीकृति मिली ।
स्वीकृति मिलने के बाद लंबे वक्त के बाद इस कार्य को ठेका एजेंसी द्वारा निर्माण शुरू तो किया गया ,
पर इस तरस में भी कहीं न कहीं बीएसपी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के मुनाफाखोरी की ललक थी जो ऐसी साथ गांठ वाली मरम्मत की जा रही है जहां सड़क बनाते ही 2 दिनों पश्चात परत उखड़ने लगे ।
जहां जहां सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है वहां आस पास के निवासियों द्वारा इस मरम्मत पर सवाल उठाया जा रहा है ।
जनप्रतिनिधियों द्वारा भी जांच उपरांत सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन पाया गया ।
इसपर नगर वासियों में खासा रोष व्याप्त है , और हो भी क्यों न , लंबे वक्त से किए जाने वाले मांग के बाद इसका निर्माण करवाया जा रहा है और अब इस तरह का गुणवत्ताहीन कार्य ।
जनता की मूल आवश्यकता इतने विलंब के बाद पूरी करने में भी मुनाफाखोरी की लालसा में इस प्रकार का खिलवाड़ बिल्कुल अनुचित है ।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह निविदा बीएसपी मैनेजमेंट के कुछ अधिकारियों की सांठ गांठ से मनपसंद ठेकेदार को प्रदान की गई है ताकि बंदरबांट आसानी से संपन्न हो सके और वैसा ही ठीक देखने को भी मिल रहा है , निम्नस्तरीय निर्माण कर जनता को छल कर , जिस नगर से निकले लौह अयस्क से करोड़ों का मुनाफा अर्जित कर रहे हैं उसी नगर की जनता के हक से खिलवाड़ किया जा रहा है ।
देखने वाली बात है कि नगर में जिन क्षेत्रों में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है वहां ज्यादातर बीएसपी के ही कर्मी निवासरत हैं और इन्हीं मार्ग से हो कर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं ।
ऐसे में क्या कोई अधिकारी या कर्मचारी खुल कर इस भ्रष्टाचार का विरोध करता है , या क्या मैनेजमेंट से खासा सांठगांठ कर चलने वाले ट्रेड यूनियन किसी प्रकार की आवाज उठाते हैं या इस प्रकार के भ्रष्टाचार पर दमनकारी बीएसपी अधिकारियों के डर से मौन धारण कर सब नजारे देखते हैं ।
अभी कार्य शुरू हुआ है 2 , 3 दिनों में उसपर एक परत और चढ़ा कर कार्य पूर्ण किया जाएगा – श्री हेडाऊ , बीएसपी टाउन नगर प्रशासन विभाग , दल्ली राजहरा
 इसी मामले को लेकर जब श्री हेडाऊ साहब को व्हाट्सएप के माध्यम से समाचार भेजा गया तो श्री हेडाऊ साहब के द्वारा चैट के माध्यम से कहा गया कि कल से रोड का काम बन कर दिया जाएगा आप लोगों को दल्ली का विकास पसंद नहीं है !
साफ तौर से पता चल रहा है कि बीएसपी के अधिकारयों और ठेकेदार के बीच कितनी साठगांठ बनी हुई है अब देखना ये है कि ठेकेदार द्वारा इसी तरह गुणवत्ताहीन कार्य किया जाएगा या दल्ली राजहरा की जनता के मुंह से विकास का निवाला छीन लिया जायेगा
किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे  बीएसपी पहले से ही राजहरा का विकास कार्य से पीछे हटते जा  रही है ले दे के वर्षों बाद डामरीकरण का कार्य आरंभ हुआ है निश्चित रूप से भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा  जिस क्षेत्र से सड़क निर्माण का गुजर रहा है जैन प्रतिनिधि जागरूक रहे जल्द ही निरीक्षण करने पहुंचूंगा
भाजपा जिला महामंत्री
सौरभ लूनिया
केंद्र व राज्य में भाजपा  की सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
गुणवत्ताहीन  हैं डामर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा  और माननीय मुख्यमंत्री जी व प्रभारी मंत्री को अवगत कराया जाएगा
मंडल अध्यक्ष
रामेश्वर साहू
डामर रोड में ठेकेदार द्वारा बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है  जो कि गुणवत्ताहीन कार्य है बीएसपी के अधिकारियों की भी संलिप्त साफ तौर पे नजर आ रही है। जो कि शहर के विकास का विनाश हो रहा है इस मामले में बीएसपी प्रबंधन से चर्चा करूंगा
वार्ड  नंबर 24 पार्षद
विशाल मोटवानी
राजहरा के विकास के साथ  बीएसपी जो खिलवाड़ कर रही है नहीं सहा जाएगा तत्काल सोमवार को डामर रोड का निरीक्षण किया जाएगा और वहां पर जो भी ठेकेदार के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया होगा उसकी पोल खोल कर  जनता के सामने लाई जाएगी
मेवा पटेल  वार्ड नंबर 9 पार्षद
 सोमवार को रोड का निरीक्षण किया जाएगा मिट्टी के ऊपर डामर रोड बनाया गया है जो कि गुणवत्ताहीन घटिया डामर रोड निर्माण कार्य कर रहा ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही के लिए लगातार प्रयास करेंगे
भारतीय मजदूर संघ
अध्यक्ष मुस्ताक अहमद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here