Home चर्चा में रतनपुर वन मंडल में बीजा लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश ; जयराम मरावी...

रतनपुर वन मंडल में बीजा लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश ; जयराम मरावी के आंगन से 8 गोले जब्त ; आरोपी गोपाल श्रीवास गिरफ्तार

10
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
 बिलासपुर जिले के रतनपुर ग्रामीण इलाके में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कुंवाजाति ग्राम के कोटा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी के दौरान घर के आंगन में छिपाई गई बीजा लकड़ी के 8 नग गोले बरामद किए गए। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।वनमंडलाधिकारी श्री नीरज कुमार के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने जयराम मरावी के घर पर दबिश दी।
आंगन से बरामद लकड़ी गोपाल श्रीवास द्वारा रखी गई थी, जैसा कि जयराम ने पूछताछ में कबूला। गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।जब्त लकड़ी को कोटा डिपो में सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग अवैध कटाई और तस्करी पर लगातार नकेल कस रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here