बालोद सिटीजन जर्नलिस्ट इरफान खान की रिपोर्ट
-धमतरी व रायपुर के समस्त मुस्लिम समुदाय ने सहर्ष Dr खुशबू उस्मान के पिता उमर उस्मान का इस्तकबाल किया।
बालोद –
धमतरी अंजुमन इस्लामिया कमेटी व धमतरी के समस्त मुस्लिम समाज के लिए बेहद खुशी का व गर्व का विषय है के जिले से हाजी उमर उस्मान के सुपुत्री डॉ खुशबू उस्मान को छ ग शासन ने राज्य हज कमेटी में सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी)के पद पर नियुक्त किया.
हालांकि जिले से और भी ऐसे कई उदाहरण है जिन्होंने अपने योग्यता के आधार पर कई शासकीय सेवा में पदस्थ है लेकिन जिले से एक मुस्लिम युवती का नियुक्ति होना निश्चित ही पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए प्रेरणा लायक है।

इसी नियुक्ति को लेकर धमतरी के मुस्लिम समाज के अंजुमन इस्लामिया कमेटी के मेंबरों ने गत दिवस लालबगीचा स्थित जैनब पैलेस मैरिज हाल में उनके पिता हाजी उमर उस्मान का जबरदस्त गर्मजोशी के साथ स्वागत किया इस नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज की ओर से मुबारकबाद पेश की गई।
स्वागत करने में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जनाब हाजी नसीम अहमद ,जनाब बशीर अहमद,वर्तमान कार्यवाह अध्यक्ष जनाब शेख मोबीन, हनफिया मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष हाजी अहमद रजा,मस्जिद गरीब नवाज कमेटी अध्यक्ष राजू कुरैशी,दिलावर रोकड़िया,मोहम्मद शाह अहमद,सैयद नवाब अली,अब्दुल सलाम खत्री,इकबाल बुरहान,शेख आजम,निसार खान,अब्दुल हकीम,इकबाल खोखर,हाजी अजमल खान,हाजी अमीन कुरैशी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूदगी रही।
इस नियुक्ति को लेकर उनके पिता और डॉ ख़ुशबू को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ आगे तरक्की के लिए दुआ भी की।









