Home खेल लखनऊ में 17 दिसंबर को होगा भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20...

लखनऊ में 17 दिसंबर को होगा भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20 मुकाबला

46
0

लखनऊ-

धर्मशाला में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास चरम पर है। अब टीम इंडिया की निगाहें 17 दिसंबर को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले पर टिकी हुई हैं, जहां उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और कप्तान सूर्यकुमार यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और कप्तान एडन मार्करम पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

इकाना स्टेडियम की पिच को देखते हुए फैंस को हाई-स्कोरिंग और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here