Home चर्चा में मुख्यधारा में लौटे 34 माओवादी कैडर, 84 लाख का था ईनाम

मुख्यधारा में लौटे 34 माओवादी कैडर, 84 लाख का था ईनाम

2
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
“पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” — बदलाव की नई शुरूआत।
 क्रूर और जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, शांति की स्थापना।
पुनर्वास करने वालों में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के 34 माओवादी है शामिल।
 पुनर्वास में शामिल होने वालों में DKSZC  के अलावा तेलंगाना स्टेट कमेटी, AOB डिवीजन के माओवादी भी है शामिल।
 बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक 824 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए, 1079 माओवादी गिरफ्तार हुए वही 220 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गये।
 राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें 84 लाख के  07 महिला कैडर और 27 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है।
 इन 34 कैडरों में केरलापाल एरिया कमेटी डीव्हीसीएम-01, पीएलजीए कंपनी न.02 एवं अलग- अलग कंपनी के 04 सदस्य,  एसीएम -03, प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य- 08, मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर- 03, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -05, पीएलजीए सदस्य-01 एवं अलग अलग आरपीसी के CNM/जनताना सरकार अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, DAKMS, KAMS अध्यक्ष/उपाध्यक्ष -09 सदस्य  शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
 पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु छ0ग0 सेक्टर रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर श्री बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री रविन्द्र मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आकाश शुक्ला, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री युलैण्डन यार्क, द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश चौहान, डीसी ऑप्स केरिपु श्री कुलदीप सिंह, डीसी श्री अशोक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर श्री चन्द्रहास, उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री विशाल गर्ग के समक्ष निम्नलिखित माओवादी समाज की मुख्यधारा से जुड़े :-
1. पण्डरू पूनेम ऊर्फ संजू पिता बुधराम पूनेम उम्र 45 वर्ष निवासी मेटापाल एर्रापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पदनाम- डीव्हीसीएम केरलापाल एरिया कमेटी, ईनाम 08.00 लाख रूपये
2. रूकनी हेमला पति स्व. लिंगा कुरसम उर्फ रैनू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरसागुड़ा मेटापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-कंपनी न0 02 पीपीसीएम, ईनाम -08.00 लाख रूपये
3. देवा उईका पिता लखमू उईका उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन सुकनपल्ली कुंजामपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 01 पार्टी सदस्य, ईनाम -08.00 लाख रूपये
4. रामलाल पोयाम उर्फ रामलू पिता रूपसिंह पोयाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल काकड़पारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 01 पार्टी सदस्य , ईनाम -08.00 लाख रूपये
5. मोटू पुनेम उर्फ रवि पिता स्व. आयतू पुनेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 02 पार्टी सदस्य , ईनाम -08.00 लाख रूपये
6. मीना माड़वी उर्फ जमली पति सुदरू पुनेम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा कड़ियापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-तेलंगाना स्टेट कमेटी अन्तर्गत मंगी एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), ईनाम -05 लाख रूपये
7. सुदरू पुनेम पिता सोमलू पुनेम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा कड़ियापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कुतुल एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम), ईनाम 05.00 लाख रूपये
8. लिंगे कुंजाम उर्फ सुमित्रा पिता हुंगा कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन दुरनदरभा कुर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here