बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगरपालिका बीजापुर द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इस पहल से राहगीरों, जरूरतमंदों, मजदूरों और बेघर लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।
नगरपालिका प्रशासन ने बस स्टैंड सहित मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलवाए हैं। अधिकारियों के अनुसार, ठंड के मौसम में किसी को परेशानी न हो, इसके लिए यह व्यवस्था लगातार जारी रहेगी। साथ ही, आवश्यकतानुसार अलाव की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने नगरपालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के समय अलाव जलाने से काफी राहत मिल रही है।









