कोरबा। मंगलवार, 16 दिसम्बर, 2025 को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में स्थित इंडस पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान एसीबी इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक (एडमीन) कैप्टन श्री एके सिंह के साथ राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी को लेकर चर्चा की गई। स्कूल के प्राचार्य डा. संजय गुप्ता द्वारा राज्य मुख्य आयुक्त का स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने स्कूल परिसर में आंवला का पौधा भी रोपा। राज्य मुख्य आयुक्त के साथ उनके सहयोगी संदीप कटारिया, जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख की भी उपस्थिति रही।










