Home मुख्य ख़बरें CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के संकेत, तापमान में 1...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के संकेत, तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव

101
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ में मौसम धीरे-धीरे करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसके बाद ठंड का असर बढ़ सकता है। अनुमान है कि आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मंगलवार को राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि माना क्षेत्र में पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी ठंड का असर साफ नजर आया।

प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया— रायपुर में 27.8 डिग्री, माना में 29 डिग्री, बिलासपुर में 27.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 27.4 डिग्री, अंबिकापुर में 26.2 डिग्री, दुर्ग में 27.6 डिग्री और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो रायपुर में 13.4 डिग्री, माना में 10.6 डिग्री, बिलासपुर में 12.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 9.4 डिग्री, अंबिकापुर में सबसे कम 6.5 डिग्री, जगदलपुर में 10 डिग्री, दुर्ग में 10.2 डिग्री और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार, 17 दिसंबर की सुबह राजधानी रायपुर में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here