Home चर्चा में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर अधिकारियों ने ली ऊर्जा बचत व सौर ऊर्जा...

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर अधिकारियों ने ली ऊर्जा बचत व सौर ऊर्जा उपयोग की शपथ

6
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने दिलाई शपथ

बीजापुर, 17 दिसंबर 2025/
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 14 से 20 दिसंबर के अवसर पर जिले में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई।इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग, अपव्यय रोकने तथा नवीकरणीय ऊर्जा विशेषकर सौर ऊर्जा को अपनाने का संकल्प लिया।

शपथ के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे ऊर्जा का अपव्यय रोकेंगे एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। ऊर्जा संरक्षण के लिए ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देंगे तथा सौर ऊर्जा संयंत्रों के उपयोग के लिए स्वयं भी प्रयास करेंगे और आमजन को प्रेरित करेंगे। साथ ही जल के अपव्यय को रोकने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की कटाई रोकने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का भी संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में यह भी संकल्प व्यक्त किया गया कि आदर्श नागरिक के रूप में ऊर्जा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाकर आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे,अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे और सभी ने ऊर्जा संरक्षण को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here