Home चर्चा में भाजपा एससी मोर्चा सुकमा जिलाध्यक्ष बने एन. आनंद कुमार, संगठन व क्षेत्र...

भाजपा एससी मोर्चा सुकमा जिलाध्यक्ष बने एन. आनंद कुमार, संगठन व क्षेत्र में हर्ष की लहर, वरिष्ठ नेताओं ने किया सम्मान

25
0

-सुकमा जिला भाजपा संगठन प्रभारी माननीय श्री टिकेश्वर जैन छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री माननीय श्री भरत मटियारा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे जी ने फूल मालाए पहनाकर स्वागत कर बधाईयां शुभकामनाएं प्रेषित किया

पोडियामी दीपक/ सुकमा –

भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री एन. आनंद कुमार को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा, सुकमा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से जिलेभर में खुशी और उत्साह का माहौल व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि इस नियुक्ति से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर दिनांक 17 दिसंबर 2025 को सुकमा जिला भाजपा संगठन प्रभारी माननीय श्री टिकेश्वर जैन जी, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री माननीय श्री भरत मटियारा जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे, दिलीप पेद्दी ने श्री एन. आनंद कुमार को फूल-मालाएं पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएं दीं।

इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि श्री आनंद कुमार लंबे समय से पार्टी और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनके पास संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ समाज के हर वर्ग से जुड़ने की अद्भुत क्षमता है। उनके नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सुकमा जिले में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

श्री एन. आनंद कुमार वर्षों से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे सुख-दुख हर परिस्थिति में आम जनता के साथ खड़े रहते हैं। सामाजिक समस्याएं हों, प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता हो या व्यक्तिगत कठिनाइयां—हर स्थिति में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लोगों की सहायता की है। उनका जीवन सेवा, समर्पण और समाज के उत्थान को समर्पित रहा है।

उनके सरल, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण समाज के सभी वर्गों में उनकी गहरी पहचान है। जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिक सभी के बीच उनकी छवि एक सेवाभावी, संवेदनशील और कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में स्थापित है। वर्तमान में वे गोंगला पंचायत के उपसरपंच के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सुबह से ही ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी तथा मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की। गांव और आसपास के क्षेत्र में उन्हें विशेष मान-सम्मान प्राप्त है, जो उनकी वर्षों की निस्वार्थ सेवा का प्रतिफल माना जा रहा है।

बताया जाता है कि श्री आनंद कुमार बचपन से ही गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव आगे रहते आए हैं। उन्होंने जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर केवल मानव सेवा को ही अपना लक्ष्य बनाया। पद पर न रहते हुए भी प्रतिदिन लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचते रहे हैं, जिनके समाधान के लिए वे लगातार प्रयास करते रहे हैं।

उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं, जो उनके मार्गदर्शन में समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्रवासियों और पार्टी पदाधिकारियों को पूर्ण विश्वास है कि श्री एन. आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सुकमा जिले में और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here