Home मुख्य ख़बरें सुकमा में डीआरजी और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 3 माओवादी मारे...

सुकमा में डीआरजी और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 3 माओवादी मारे गए

133
0

सुकमा-

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं। यह कार्रवाई गोलापल्ली थाना क्षेत्र के सिंगनमरागु इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान सुबह जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जवानों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर उन्हें घेर लिया। इलाके में कुछ समय तक रुक-रुक कर दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं।

इस मुठभेड़ में किस्टाराम एरिया कमेटी से जुड़े तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पूरे ऑपरेशन की निगरानी स्वयं सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत – एरिया कमेटी मेंबर (ACM), किस्टाराम एरिया कमेटी

सोधी बंदी – एरिया कमेटी मेंबर (ACM), किस्टाराम एरिया कमेटी

नुप्पो बाजनी – एरिया कमेटी मेंबर (महिला), किस्टाराम एरिया कमेटी

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here