जांजगीर-चाम्पा संवाददाता – निलेश सिंह
थाना अकलतरा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग ओवरब्रिज पर हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने मात्र दो माह में खुलासा कर दिया। जांजगीर साइबर सेल की टीम ने 150 से अधिक CCTV फुटेज की छानबीन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूट की नगदी, स्कॉर्पियो वाहन, चाकू व लोहे का रॉड बरामद हुआ है।घटना का विवरणदिनांक 15-16 अक्टूबर 2025 की रात्रि करीब 12-12.30 बजे अकलतरा नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर ट्रक ड्राइवर रतन नायक (29 वर्ष, निवासी झोपड़िया, थाना बिगोर, भूलवाड़ा, राजस्थान) अपने हेल्पर सुमीत कंजर के साथ गुजरात के अहमदाबाद जा रहे थे। ट्रक (RJ06GD1505) को पीछे से सफेद स्कॉर्पियो ने रोक लिया। स्कॉर्पियो से उतरे तीनों बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों को खींचा, मुक्कों, चाकू व रॉड से पीटा। डरकर भागे रतन ने बाद में बताया कि लुटेरे उनके ट्रक के टूल बॉक्स से 85,000 रुपये ले भागे।

मोबाइल भी गाड़ी में रह गया था। साइबर सेल की सतर्कता से पकड़े आरोपीपुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। टीम ने आने-जाने वाले रास्तों के 150+ CCTV कैमरों का फुटेज खंगाला। नकाब व कीचड़ से नंबर प्लेट छिपाने वाले आरोपियों की पहचान हो गई।पकड़े गए आरोपी:अमन साहू (20 वर्ष, पिता श्याम सुंदर साहू, खम्हरिया, थाना सीपत, बिलासपुर)असीफ उर्फ छोटू खान (21 वर्ष, पिता अब्दुल मजीद खान, मड़ई, थाना सीपत, बिलासपुर)प्रियांशु गांगुली (21 वर्ष, पिता स्व. अमर दास गांगुली, खम्हरिया, थाना सीपत, बिलासपुर)पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल लिया। उनके कब्जे से स्कॉर्पियो
(CG12BF8880), एक चाकू, लोहे का रॉड व 10,000 रुपये नगदी जप्त। धारा 309(4), 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज (अपराध क्रमांक 525/25)। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।टीम को बधाई इस सफलता में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, राजकुमार चंद्रा, आर. शहबाज खान, प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, माखन साहू, रोहित कहरा, प्रतीक सिंह व थाना अकलतरा स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।







