Home मनोरंजन भारती सिंह बनीं दूसरी बार मां, घर में गूंजी किलकारियां; बेटे के...

भारती सिंह बनीं दूसरी बार मां, घर में गूंजी किलकारियां; बेटे के जन्म से बढ़ी खुशियां

117
0

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति, राइटर-होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर की सुबह भारती ने एक स्वस्थ बेबी बॉय को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस खुशखबरी पर कपल की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

भारती और हर्ष ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पहले ही बेहद खास अंदाज में फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब बेटे के जन्म की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

फैंस के चहेते हैं भारती-हर्ष
भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। उनका बड़ा बेटा गोला पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। अब छोटे भाई के आने से परिवार की खुशियां और भी बढ़ गई हैं। हालांकि, कपल कई बार यह भी कह चुका है कि वे बेटी के माता-पिता बनने की ख्वाहिश रखते थे।

प्रेग्नेंसी में भी नहीं छोड़ा काम
भारती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे अपने काम को लेकर कितनी प्रोफेशनल हैं। पहली प्रेग्नेंसी की तरह दूसरी बार भी वह आखिरी समय तक काम करती नजर आईं। ‘लाफ्टर शेफ’ के तीसरे सीजन के सेट पर उनके लिए खास सरप्राइज बेबी शॉवर भी रखा गया था, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

अब फैंस को बेसब्री से भारती और हर्ष की ऑफिशियल पोस्ट का इंतजार है, जिसमें वे अपने नन्हे मेहमान की पहली झलक साझा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here