Home चर्चा में बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में अब...

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में अब तक हथियार सहित 01 माओवादी का शव बरामद।

8
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना 

मुठभेड़ जिला: बीजापुर
Cadre identification
तारीख: 19/12/2025
Update @13:30 hrs

जिला बीजापुर के थाना भैरमगढ़ के इन्द्रावती क्षेत्र के जंगल पहाडों में डीआरजी बीजापुर एवं माओवादियों के बीच प्रातः से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है ।

बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ अन्तर्गत इन्द्रावती क्षेत्र में आदवाड़ा- कोटमेटा के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 19/12/2025 के सुबह 06.00 बजे से DRG बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है ।अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 01 माओवादी का शव,.303 रायफल, 9MM पिस्टल सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है –

पुलिस- माओवादियों मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का शिनाख्त
1. ACM फगनू माड़वी उम्र 35 वर्ष निवासी गोरना थाना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- एसीएम भैरमगढ़ एरिया कमेटी, ईनाम -05.00 लाख रूपये

बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री :-
1. .303 रायफल, 01 मैग्जीन 03 राउण्ड
2. 9mm पिस्टल, 01 मैग्जीन, 09 राउण्ड
3. स्कैनर सेट 02 नग
4. रेडियो, मेडिकल किट, कार्डेक्स वायर, माओवादी पिटठू, पिस्टल पोच, माओवादी पर्चा आदि सामग्री बरामद l

बस्तर रेंज के आईजीपी श्री सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों की प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप बस्तर में माओवाद अब अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। उन्होंने कहा कि माओवादी संगठन की पूरी संरचना बिखर चुकी है और हिंसा या दहशत फैलाने के उनके किसी भी प्रयास का अब कोई असर नहीं रह गया है।

आईजीपी ने सभी सक्रिय माओवादियों से हिंसा का मार्ग त्यागकर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here