रिकेश्वर राणा/दंतेवाड़ा –
19 दिसंबर 2025 को सुकमा जिले के उप पुलिस अधीक्षक (DySP) श्री तोमेश वर्मा जब एक न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में दंतेवाड़ा जिला न्यायालय पहुंचे थे, तभी बाजार क्षेत्र में एक युवक और युवती ने उन पर चाकू से अचानक हमला कर दिया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हमला दुर्ग जिले की अदालत में चल रहे एक पुराने मुकदमे से जुड़ी रंजिश के चलते किया गया।
घटना के तुरंत बाद घायल DySP वर्मा को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
फिलहाल हमला करने वाले दोनों आरोपी दंतेवाड़ा पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस इस हमले के पीछे की पूरी साजिश और संबंधों की जांच कर रही है।









