Home चर्चा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, राहुल असरानी बने...

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, राहुल असरानी बने दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

45
0

रिकेश्वर राणा/दंतेवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश भर में अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में दंतेवाड़ा जिले को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन ने राहुल असरानी को दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इसके साथ ही दंतेवाड़ा जिले के पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल ठाकुर को युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से प्रदेश स्तर पर मोर्चा को नई दिशा मिलेगी।

दंतेवाड़ा जिले से वीरेश मिश्रा को विशेष आमंत्रित सदस्य और भावना परगनिया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। दोनों नेताओं को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई टीम के गठन के बाद आज सभी मोर्चा पदाधिकारियों ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंचकर पूजा-अर्चना की। देवी दर्शन कर प्रदेश एवं जिले की खुशहाली, शांति और विकास की कामना की गई। इस महत्वपूर्ण आयोजन ने संगठन में एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन पूरी मजबूती के साथ जनता की सेवा और जनहित के मुद्दों पर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिले और प्रदेश में संगठन विस्तार, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगा। इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी,मोर्चा एवं मंडल के पदाधिकारीगण,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here