Home चर्चा में आलोक पटेल बने जिला अध्यक्ष, विराट द्विवेदी को मिली जिला महामंत्री की...

आलोक पटेल बने जिला अध्यक्ष, विराट द्विवेदी को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

1
0

दीपक ठाकुर/सक्ती।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सक्ती जिला में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आलोक पटेल को भाजपा युवा मोर्चा, सक्ती जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं विराट द्विवेदी को जिला महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश नेतृत्व ने आलोक पटेल एवं विराट द्विवेदी दोनों की संगठन के प्रति निष्ठा, निरंतर सक्रियता, अनुशासित एवं कर्मठ कार्यशैली तथा युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को ध्यान में रखते हुए यह दायित्व प्रदान किया है। नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके संयुक्त नेतृत्व में सक्ती जिले का भाजपा युवा मोर्चा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आलोक पटेल एवं जिला महामंत्री विराट द्विवेदी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला भाजपा अध्यक्ष एवं संपूर्ण जिला भाजपा सक्ती संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन, सहयोग एवं विश्वास से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है।

दोनों पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ निर्वहन करेंगे। वे सक्ती जिले में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़कर, बूथ स्तर तक भाजपा युवा मोर्चा को सशक्त करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं के बीच पहुँचाने हेतु निरंतर सक्रिय रहेंगे।

इन नियुक्तियों पर भाजपा युवा मोर्चा, जिला भाजपा सक्ती के पदाधिकारियों, मंडल कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने आलोक पटेल एवं विराट द्विवेदी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल, सक्रिय एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here