-भगवान हम सब पर परोक्ष रूप से कृपा जरूर करते हैं लेकिन हमारे मन में सुदामा जैसा भाव होना चाहिए
हेमचंद सोनी/गेवरा दीपका
औद्योगिक नगरी नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल दीपका के श्रम वीर स्टेडियम के विशाल प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय भागवत कथा वाचक पंडित श्याम सुंदर पाराशर जी श्री मुख से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन किया गया जिसमें भागवत सुनने के माहतम को बताते हुए प्रथम दिवस कपिल परीक्षित का जन्म से लेकर रुक्मणी विवाह सुदामा चरित्र और द्वारिका लीला का अत्यंत भाव पूर्ण महिमा का वर्णन पंडित जी के द्वारा किया गया जिसमें पंडित जी ने भागवत कथा के माध्यम से कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से ही मनुष्य को मोक्ष और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.
भगवान हम सब पर परोक्ष रूप से कृपा जरूर करते हैं लेकिन हमारे मन में सुदामा जैसा भाव होना चाहिए
पंडित पाराशर जी ने आज अंतिम दिवस कथा सुनने हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं को सुदामा चरित्र का अत्यंत ही भाव विभोर वर्णन करते हुए अपने बाल सखा सुदामा मित्र के प्रति समर्पण की कथा सुनाई और दुर्वासा ऋषि के दिए हुए श्राप को याद करते हुए जिस श्राप के कारण अपने मित्र सुदामा को पूरे जीवन भर गरीबी में गुजरना पड़ा लेकिन सुदामा ने कभी भी श्री कृष्ण का ध्यान करना नहीं छोड़ा सुदामा जानते थे कि मैं ब्राह्मण गरीबी में अपना जीवन गुजार लूंगा लेकिन राजकुल और राजा होने के नाते यदि मेरे मित्र श्री कृष्णा यदि इस चने को खा लिए तो हम दोनों को दुर्वासा ऋषि का श्राप लग जाएगा.
इस कारण राजा को कमजोर नहीं होना चाहिए यदि शासन कमजोर होगा तो धर्म और देश की रक्षा करना कठिन हो जाएगा इसलिए यह उनकी सच्ची भक्ति और दोस्ती के लिए समर्पण को भी प्रतीत करता है और फिर सुदामा के इस अविरल भक्ति ने हीं श्री कृष्ण करीब लाया और मानव दोनों का मिलन एक दूसरे के लिए बहुत ही सुखद क्षण था फिर भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा के जीवन से अंधकार को पूरी तरह से दूर कर दिया इसलिए हमें भगवत भक्ति के साथ-साथ परमात्मा के अधीन रहना चाहिए।
कथा के समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल पूर्व विधायक बोध राम कंवर नगर एवं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु भारी संख्या में कथा श्रवण करने पहुंचे एवं एसईसीएल दीपका के सीजीएम संजय मिश्रा जी सब पत्नी शुरू से कथा पंडाल में उपस्थित रहे इनके साथ माईनिंग जी एम नरेश प्रसाद जी एम ऑपरेशन एवं सभी विभागों के अधिकारियों की पूरे परिवार सहित उपस्थित भगवत गीता पंडाल में रही तथा आयोजन समिति के सदस्य एवं यजमानों सहित उनके परिवार वाले भी कथा श्रवण करने पंडाल में प्रतिदिन पहुंचने लगे। अंत में एसईसीएल दीपका के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा ने व्यास पीठ को नमन करते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की.









