कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
कोंडागांव : महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कोण्डागाँव पुलिस लगातार सख्त रुख अपना रही है। इसी कड़ी में विश्रामपुरी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को राजस्थान के जयपुर जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मामला 8 नवंबर 2025 का है, जब विश्रामपुरी थाने में एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 नवंबर को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की साईबर सेल की मदद से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (IPS) के निर्देशन और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद नेताम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान साईबर सेल कोण्डागाँव से प्राप्त मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू पहुँची।
वहाँ डागर इंडस्ट्रीज प्लास्टिक पाइप कंपनी में दबिश देकर आरोपी आदित्य दुबे (19 वर्ष), निवासी मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया।
शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया, फिर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी ने मोबाइल के जरिए दोस्ती की और शादी का प्रलोभन देकर उसे दिल्ली बुलाया। इसके बाद वह उसे राजस्थान ले गया, जहाँ उसने पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में कड़ी धाराएं जोड़ते हुए आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत कार्रवाई की है न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
आरोपी आदित्य दुबे को गिरफ्तार कर कोण्डागाँव लाया गया, जहाँ उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आज दिनांक 20.12.2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।









