Home चर्चा में एक मंच पर दिखी भक्ति, संस्कृति और राष्ट्र भाव की शानदार झलक

एक मंच पर दिखी भक्ति, संस्कृति और राष्ट्र भाव की शानदार झलक

1
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

एकल अभियान संगठन ने किया प्रेरक कार्यक्रम 
जगदलपुर। एकल अभियान द्वारा जगदलपुर में आयोजित ‘भारत के रंग, एकल के संग’ कार्यक्रम ने ग्रामीण भारत के उत्थान को समर्पित एक अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार करुणा ठाकुर की टीम ने अपनी प्रस्तुति दी, जिन्होंने विश्व के कई देशों में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है।
देवभक्ति और देशभक्ति से भरपूर इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में श्रीमद् रामायण पर नृत्य नाटिका, देशभक्ति मेडले, अतुलनीय भारत, विभिन्न प्रांतों की संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन, और भारत माता की महाआरती की भव्यता देखने को मिली। जगदलपुर में अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम हुआ, जहां भक्ति, संस्कृति और राष्ट्रभाव एक ही मंच पर दिखाई दिए। इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम में श्रीराम की लीला और भारत माता के प्रति समर्पण के साथ-साथ पूर्व सैनिक सम्मान द्वारा देश रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर मिला। इस अनूठे पर्व का ग्रामीणों और शहर के लोगों ने आनंद लिया।एकल अभियान विगत 36 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षित, स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित बनाने की दिशा में कार्यरत है। बस्तर संभाग में 1500 से अधिक ग्रामों में विद्यालय एवं अन्य सेवा कार्य चल रहे हैं। ग्रामीण बंधुओं के जीवन में सकारात्मक रूपांतरण लाने का सार्थक प्रयास निरंतर जारी है। यह कार्यक्रम इन्हीं महति उद्देश्यों को बल देने के लिए आयोजित किया गया था। एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने सभी जगदलपुर वासियों से इस अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का धन्यवाद ज्ञापित किया। एकल अभियान का लक्ष्य ‘आओ जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है’ के ध्येय के साथ ग्रामीण भारत के हर कोने तक पहुंचकर, शिक्षा और विकास की रोशनी फैलाना है। एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक, सांस्कृतिक जागृति के माध्यम से समग्र ग्राम विकास और आत्मनिर्भरता लाना है, ताकि वंचित बच्चों को घर-द्वार पर शिक्षा मिले और उन्हें जीवन की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। खासकर एकल विद्यालयों के ज़रिए। एकल अभियान के मुख्य कार्यक्रमों में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, जागरण ,आत्मनिर्भरता, पंचस्तरीय शिक्षा शामिल हैं।

सोमानी ने गोद ली शालाएं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सोमानी ने देश को सशक्त बनाने में नगरीय और ग्रामीण समाज की एकता को ताकत देने के लिए एकल अभियान की सराहना की। श्री सोमानी ने कहा कि बस्तर में चलने वाले 1500 विद्यालय तथा अन्य प्रकल्प बस्तर के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हुए हैं। उन्होंने अपनी ओर से तीन विद्यालय गोद लेने की घोषणा की तथा नगरवासियों को भी विद्यालय गोद लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में सहयोग करने का आवाहन किया। ताकि बस्तरवासियों के सहयोग से ही बस्तर को संवारा जा सके। अपने धन का समाज हित में इससे अच्छा उपयोग उदाहरण शायद ही कहीं मिले।

जुड़े हैं 7 हजार युवा
राष्ट्रीय सह अभियान प्रमुख दीप कुमार ने बताया कि पूरे देश में लगभग 7000 युवा सेवाव्रती अपने जीवन के अधिकांश वर्ष देश को समर्पित करने का संकल्प लेकर प्रतिदिन एकल अभियान के माध्यम से देश को संवारने का कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि लखेश्वर खुदराम ने जनजातीय तथा ग्रामीण समाज में एकल अभियान द्वारा अद्वितीय कार्य किए जाने की सराहना की। बताया कि वनवासी समाज के प्रति सद्भावना, स्नेह, समरसता और विश्वास के बल पर एकल अभियान ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का अद्वितीय कार्य किया है। आज के इस सम्मान के एकल का हमेशा आभारी रहूंगा इतना बड़ा कार्यक्रम में मुझे एक गांव के आदिवासी समाज के सेवानिवृत्त को मुख्य अतिथि बनाया

अब जुड़ेंगे पूर्व सैनिक भी
विशिष्ट अतिथि विंग कमांडर जेबी पात्रो ने कहा कि जैसे देश की सीमा रक्षा सैनिकों द्वारा की जाती है, उसी प्रकार देश के अंदरूनी, सामाजिक रक्षा के लिए एकल अभियान के कार्यकर्ता भी सैनिक के रूप में काम कर रहे हैं। एकल अभियान के साथ मिलकर पूर्व सैनिकों द्वारा कार्य करने का संकल्प प्रकट किया। आत्मसुरक्षा सिखाने, गांव-गांव में एकल के छात्रों को को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने, सादा जीवन को उच्चतर आदर्श के साथ बिताने के लिए मोटिवेशनल कक्षाएं लेने की घोषणा की। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here