बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
जिला खेल आधिकारी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
बीजापुर 21 दिसंबर 2025/युवा प्रोत्साहन अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित
जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 में 10 विधाओं में शामिल होकर लगभग 200 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
जिला मुख्यालय के पोर्टा केबिन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड बीजापुर, भैरमगढ़, उसूर और भोपालपटनम के चयनित प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया ।
लोकनृत्य में अंकिता हेमला एवं साथी विकासखंड बीजापुर,
राउत नाचा में सुरेश बैंडजे एवं साथी, सुआ नृत्य में अनीता वाचम एवं साथी विकासखंड बीजापुर, लोक नृत्य में नीतू ताती एवं साथी विकासखंड भैरमगढ़,
वाद विवाद में मानसी राणा विकासखंड बीजापुर निशा यादव विकासखंड भैरमगढ़,
कहानी लेखन दीपक कुड़ीयम विकासखंड बीजापुर, चित्रकला में गीतांजलि भास्कर विकासखंड भैरमगढ़, कविता लेखन में ज्योति मांझी विकासखंड भैरमगढ़, नवाचार में वैशाली सिन्हा कल्पलता पातर विकासखंड भैरमगढ़, एकांकी में आकांक्षा बंजाम एवं साथी विकासखंड बीजापुर, पारंपरिक वेशभूषा में सुरेश बैंडजे विकासखंड बीजापुर विजेता रहे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब जीतने वाले प्रतिभागियों को डिप्टी कलेक्टर एवं खेल युवा कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने प्रमाणपत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर एपीसी मोहम्मद जाकिर खान, बी ई ओ नागेश निषाद, सहायक खेल अधिकारी डी सुब्बैया एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।









