Home चर्चा में वेस्ट जोन अस्मिता रग्बी लीग में आरंग रग्बी क्लब के खिलाड़ियों का...

वेस्ट जोन अस्मिता रग्बी लीग में आरंग रग्बी क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ बना सेकंड रनरअप

5
0

सोमन साहू/आरंग –

राजस्थान में अयोजित वेस्ट जोन अस्मिता रग्बी लीग में आरंग रग्बी क्लब के 8 खिलाड़ियों सीनियर वर्ग में दीपा अजगरा,शीतल अजगरा,गायत्री मिर्धा जूनियर वर्ग में तुलसी सोनवानी,गुंजन वर्मा,शोभा लोधी सब जूनियर वर्ग में ज्योति यादव,खिलेश्वरी साहू ने छत्तीसगढ़ रग्बी टीम का नेतृत्व किया.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व करते हुए सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग सेकंड रनरअप रही.राजस्थान में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आरंग में खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में बैंक द्वारा अकांउट वैरिफाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने बैंक मैनेजर से बात कर त्वरित निवारण किया और खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए पदक प्राप्त किया.

सभी खिलाड़ियों ने वापस लौटकर ध्रुव कुमार मिर्धा को पदक मेडल पहनाकर धन्यवाद कर आशीर्वाद प्राप्त किया.इस अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू आरंग रग्बी क्लब से सोमनाथ लोधी,हिमांशु लोधी सभी सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here