बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= कोतवाली पुलिस ने पकड़ा मामला, आरोपी गए जेल =
जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को कुल करीब सवा 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 44 हजार रुपए बताई गई है।आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों और नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गांजा बिक्री करने वाल दो तस्करों पर कार्रवाई करने में जगदलपुर कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना मिली थी कि केंद्रीय विद्यालय के पास गली में एक व्यक्ति प्लास्टिक थैले में गांजा रख कर बिक्री कर रहा है। एक अन्य मामले में सनसिटी अटल आवास के पास खाली मैदान पर एक अन्य व्यक्ति झोले में गांजा रख कर बिक्री कर रहा है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में अलग अलग टीमें गठित कर दोनों जगहों के लिए रवाना की गईं। टीमों ने घेराबंदी कर दोनो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। एक आरोपी का नाम संजय नाग पिता स्व. तुलाराम नाग उम्र 43 साल जाति धुरवा निवासी हल्बाकचोरा है। उसके कब्जे 1 किलो 530 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस गांजे की कीमत 17 हजार रूपए बताई गई है। दूसरे मामले में आरोपी संजय भगत पिता फकीर भगत उम्र 42 साल निवासी पेट्रोल पंप के पास किराने का मकान जगदलपुर के कब्जे से 2 किलो 775 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 27 हजार रूपए है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामलों को अनुसंधान में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा किया गया।
निरीक्षक भोलासिंह राजपूत,
उप निरीक्षक अरूण मरकाम व छबिल टांडेकर, आरक्षक रवींद्र कुमार ठाकुर, रंगलाल खरे, उत्तम ध्रुव व बलराम का मामले का खुलासा करने में योगदान रहा।











