Crispy Palak Dosa Recipe:
अगर आप रोज़ के नाश्ते में कुछ हेल्दी और अलग ट्राय करना चाहती हैं, तो पालक से बना डोसा एक बेहतरीन विकल्प है। सर्दियों में ताज़ी पालक आसानी से मिल जाती है और इससे तैयार किया गया डोसा न सिर्फ पौष्टिक होता है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब लगता है। यह रेसिपी बिना फर्मेंटेशन के झटपट तैयार हो जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।
आवश्यक सामग्री
ताज़ी पालक – 1 कप (धुली हुई)
चावल का आटा – 1 कप
सूजी (रवा) – आधा कप
दही – आधा कप
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च – 1
जीरा – आधा छोटी चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – डोसा सेंकने के लिए
बनाने की आसान विधि
1) सबसे पहले पालक, अदरक और हरी मिर्च को थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में बारीक पीस लें।
2) अब एक बड़े बाउल में चावल का आटा, सूजी और दही डालें। इसमें तैयार पालक का पेस्ट मिलाएं।
3) नमक और जीरा डालकर बैटर को अच्छे से फेंट लें। जरूरत के अनुसार पानी डालें ताकि बैटर पतला और बहने लायक हो जाए।
4) तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं।
5) अब एक कलछी बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं।
6) मध्यम आंच पर डोसा को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
7) तैयार पालक डोसा को गरमागरम नारियल चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।
क्यों है पालक डोसा हेल्दी?
1 पालक आयरन और फाइबर से भरपूर होती है
2 बिना फर्मेंटेशन जल्दी तैयार होने वाली रेसिपी
3 हल्का, पौष्टिक और पचने में आसान
4 वजन कंट्रोल और एनर्जी के लिए फायदेमंद









