पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही।
महिला कांग्रेस संगठन ने विद्या राठौर को जिला गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही (जीपीएम) की महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस में भारी उत्साह का माहौल है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष विद्या राठौर ने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम ,कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत एवं पूर्व प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है।
उन्होंने इस अवसर पर मरवाही के पूर्व विधायक के.के. ध्रुव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मनोज गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, जिला पंचायत सदस्य बुंदकुंवर मासको, मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष बाबा मधु गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
विद्या राठौर ने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, महिलाओं को अधिक से अधिक कांग्रेस से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।
ज्ञात हो कि विद्या राठौर को नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान का समर्थक भी माना जाता है।









