कोंडागांव संवाददाता विनीत पिल्लई
साहू समाज के जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने सोमवार, 22 दिसम्बर 2025 को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष साहू ने साहू समाज की गतिविधियों, सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार तथा क्षेत्रीय विकास से संबंधित मुद्दों की जानकारी विधायक को दी।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने समाज के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर साहू समाज के सम्मानित पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने मुलाकात को सफल और सार्थक बनाया।









