Home कोंडागांव गुमशुदा महिला की तलाश, पहचान के लिए अपील

गुमशुदा महिला की तलाश, पहचान के लिए अपील

114
0

कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई

दिनांक 18 दिसंबर 2025 को दरभा विकासखंड के ग्राम चंद्रगिरी में शाम के समय एक अज्ञात महिला अचानक एक घर में पहुँची। महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, क्योंकि वह बोलने में असमर्थ है। इशारों के माध्यम से महिला ने बताया कि वह दंतेवाड़ा की ओर से आई है।
ग्रामीणों के अनुसार महिला के पास पहले एक झोला था, जो अब गुम हो चुका है। दुर्भाग्यवश उसके पास आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि फोटो देखकर कोई व्यक्ति महिला को पहचानता हो या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई है।

संपर्क नंबर: 7722969049
साथ ही आमजन से अपील है कि इस सूचना को अधिक से अधिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें, ताकि महिला के माता-पिता या परिजन तक यह जानकारी पहुँच सके और वह सुरक्षित अपने घर लौट सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here