पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप –
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के नगर पालिका पेंड्रा में लगातार गौमाता की अंतिम संस्कार में लापरवाही बरती जाती है गौमाता के पार्थिव शरीर त्याग करने के बाद उन्हें नगर पालिका पेंड्रा के द्वारा अपमानजनक तरीके से मुक्ति धाम के आस पास कचड़े के देर या फिर कही भी खुले में फेक दिया जाता है जिससे सर्व हिंदू समाज के आस्था से खिलवाड़ होता है। इसी विषय को लेकर गौरक्षा दल पेंड्रा सर्व हिंदू समाज के साथ दो मांगो को लेकर मांग पत्र CMO नगर पालिका पेंड्रा को मांग पत्र सौंपा जिसमें पहला मांग गौमाता के सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम की मांग रखी गई है। इसी कड़ी में दूसरा मांग गौमाता का अंतिम संस्कार नगर पालिका पेंड्रा के द्वारा ससम्मान पूरी व्यवस्था के साथ किया जाए।
गौरक्षा दल एवं सर्व हिंदू समाज ने 7 दिनों के भीतर मांग पूरी करने की बात कही और मांग न पूरा होने पर उग्र आंदोलन की योजना बताई। इस पूरे मांग में विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल की अहम भूमिका रही।इस मांग को लेकर प्रमुख रूप से स्वामी कृष्ण प्रपन्ना चार्य महराज ,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया, बजरंगदल जिला संयोजक सागर पटेल,बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख शुभम,गौरव गुप्ता, श्लोक मिश्रा,अनुज यादव, आदित्य सोनी,शैलम सोनी, शौर्य सोनी, सक्षम रजक,यश राज,अनंत यादव,पृथ्वी गुप्ता,श्रेयांश, आकाश केवट,गौरव,रोशन, स्वरित,आर्यन,पीयूष, रंजीत,विकाश, केशव पांडे,निखिल परिहार,अनिल काशीपुरी,राजा कश्यप एवं बड़ी संख्या में गौभक्त शामिल हुए।









