Home कोंडागांव नापी–पट्टा के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, केशकाल पटवारी पर कार्रवाई...

नापी–पट्टा के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, केशकाल पटवारी पर कार्रवाई की मांग

7
0

केशकाल संवाददाता – विनीत पिल्लई
केशकाल | कोंडागांव जिला
केशकाल तहसील क्षेत्र के हल्का पटवारी क्रमांक 17 पर भूमि नापी और पट्टा निर्माण के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूलने का गंभीर आरोप सामने आया है। पटवारी अवनीश नाग के खिलाफ पीड़िता ने तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशकाल निवासी मेहरून्न बानो ने अपने खसरा नंबर 26/139 की भूमि नापी और पट्टा निर्माण के लिए संबंधित पटवारी से संपर्क किया था। आरोप है कि इस कार्य के बदले पटवारी ने ₹10,000 की मांग की, जिसमें से ₹5,000 पहले ही ले लिए गए। इसके बावजूद न तो भूमि नापी कराई गई और न ही पट्टा निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
पीड़िता का कहना है कि बाद में उन्हें स्थानीय लोगों और अन्य माध्यमों से जानकारी मिली कि भूमि नापी और पट्टा निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की राशि लेना नियमों के खिलाफ है। जब उन्होंने इस संबंध में दोबारा पटवारी से बात की तो न तो पैसे लौटाए गए और न ही काम किया गया, बल्कि कथित रूप से उन्हें गुमराह किया गया।
मेहरून्न बानो ने तहसीलदार गणेश सिरदार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पटवारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, अवैध रूप से वसूली गई ₹5,000 की राशि वापस दिलाई जाए और उनकी भूमि से जुड़ा कार्य शासन के नियमों के अनुसार बिना किसी अवैध मांग के पूरा कराया जाए।
मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here