देश का ऐसा इकलौता टूर्नामेंट जहां अब से हर साल चौथी टीम भी होगी पुरस्कृत

राजनांदगांव संवाददाता – संजय सोनी

राजनांदगांव।
महंत राजा सर्वेश्वरदास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे ने चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम के लिए 21 हजार रूपए के ईनाम राशि घोषित की है। ये घोषणा उन्होंने महंत राजा सर्वेश्वरदास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 80वें आयोजन के उद्घाटन समारोह में मंच से किया। उन्होंने कहा कि हॉकी की नर्सरी को जितना दूं वह कम है। इस शहर के मैदान में मुझे हुनर मिला और मुझे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टीम में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। अब से देश में यह पहली प्रतियोगिता होगी जहां चौथा स्थान पाने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष चौथे स्थान पर आने वाली टीम को पुरस्कार देंगे।
गौरतलब है कि महंत राजा सर्वेश्वरदास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन का यह 80वां वर्ष है। यह टूर्नामेंट अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। जिसमें देश की 24 दिग्गज टीमें शामिल हो रहीं हैं। 29 जनवरी को इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। यहां मंच पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे भी मौजूद रहे। उनके द्वारा पुरस्कार की घोषणा किए जाने पर हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्यों, वरिष्ठ खिलाडिय़ों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही खिलाडिय़ों और मौजूद लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। श्री मृणाल चौबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपना दायित्व बताते हुए शुभकामनाएं स्वीकार की।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

6 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago