Home चर्चा में कर्मा विद्यालय समोदा की वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ...

कर्मा विद्यालय समोदा की वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति आरू साहू ने अपनी गीत से बांधा समां

37
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग…कर्मा विद्यालय समोदा में वार्षिक उत्सव , स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 21दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संदीप साहू विधायक   कसडोल , पूर्व अध्यक्ष तेलगानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,अध्यक्ष अखिल भारतीय तेलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ , अध्यक्षता श्री बी. सी. साहू सेवा निवृत अपर कलेक्टर रायपुर , श्री शैलेंद्र कुमार पाटले प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोदा , श्री मिनेश कुमार साहू वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि रायपुर , इंजीनियर सेवक साहू वरिष्ठ समाज सेवक , आरु साहू छत्तीसगढ़ी लोक गायिका एवं डॉ. वेद लाल साहू महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल फैलोशिप अवार्डेड 2024 उपस्थित थे। इस  कार्यक्रम में संस्था के संचालक श्री नंदकुमार साहू के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा शिक्षा के साथ साथ खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के कुशल प्रशिक्षण से नन्हे नन्हे बच्चों ने एक से बढ़कर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों ,अतिथियों एवं पालकों को मंत्रमुग्ध कर दिए। जिसकी दर्शकों ने ताली बजाकर खूब आनंद लिए।
इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं  , शिक्षक शिक्षिकाओं तथा  पालकों तथा ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।
इसके साथ-साथ कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में आए हुए अतिथि गणों ने भी समा बांध दिया जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र लोक गायिका आरू साहू एवं कसडोल विधायक श्री संदीप साहू ने आते ही अपने सरल स्वभाव का परिचय दिया और दोनों ने एक ही मंच पर खड़े होकर बारी बारी से कार्यक्रम को संबोधित किया।आदरणीय श्री संदीप साहू जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल प्रबंधन का छोटे बच्चों की उत्साह वर्धन के लिए इस प्रकार का आयोजन बहुत ही अच्छा है जिसमें सभी बच्चों को एक मंच दिया गया जिसमें बच्चे सीखते है।
उन्होंने अपने उद्बोधन में  कहा कि यदि विद्यार्थी अपने आप के लिए तीन घंटे का समय निकालकर पढ़ते है तो वह निश्चित ही सफता की शिखर पर पहुंचेगा। सुश्री आरु साहू दर्शकों और अतिथियों के निवेदन पर गीत की प्रस्तुति देकर पूरे दर्शकों के बीच समा बांध दी ।गीत की बोल थी मोर कर्मा दाई वो तैहर तेली कुल बांधे, सुवा गीत और लॉरिक चंदा के ऊपर गीत गाकर दर्शकों से खूब ताली बटोरी।अध्यक्षता
के रूप में माननीय श्री बी. सी. साहू जी सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर रायपुर0ने  अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे अपने विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ अनुशासन , कड़ी मेहनत , ईमानदारी के साथ आगे बढ़ता है तो उसे नित नई ऊंचाई को स्पर्श करने में कोई नहीं रोक सकता है। विशिष्ट  अतिथि श्री शैलेंद्र कुमार पटले प्राचार्य आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल समोदा ने कहा कि अंग्रेजी को सरल विधि से कैसे पढ़ाई करना है और इसे किस प्रकार सरल बनाना है इस पर अपनी बात रखकर बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
 श्री मिनेश कुमार साहू साहित्यकार , कवि एवं लेखक रायपुर ने अपनी कविता के माध्यम से अमर छत्तीसगढ़ी गीत ,  सुवा गीत के धुन के बारे में विस्तार से बताया साथ ही मोबाइल के ऊपर एक कविता प्रस्तुत किया जिसमे पूरा  मंच मंत्र मुग्ध हो गया। इंजिनियर श्री सेवक साहू जी ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के प्रति लगन रखना चाहिए उन्होंने अपनी विद्यार्थी जीवन को याद करते हुवे बताया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ही व्यक्ति को सफलता की ऊंचाई पर पहुंचता है। श्री सेवक साहू जी के द्वारा कक्षा नर्सरी से आठवीं तक प्रथम स्थान प्राप्त किए सभी बच्चों को 1100 रुपए की नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र अतिथियों के हाथों से सम्मान स्वरूप दिलवाकर इन बच्चों की हौसला बुलंद किए ।यह प्रोत्साहन राशि श्रीकसेवक साहू जी के द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है। डॉ. बेद लाल साहू जी ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थी की सफलता के लिए अनुशासन , दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को सफलता का मिल मंत्र बताया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक  गायक राजा मोरध्वज की नगरी आरंग के  लोग बयार संस्था के संचालक श्री गंगा साहू जी , श्री मानिक राम साहू जिलाध्यक्ष महासमुंद , और माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन वृद्धजन सेवा सदन की संचालिका श्रीमती उषा साहू जी को कर्मा विद्यालय समोदा के डायरेक्टर नंदकुमार सुनीता साहू द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर इस मंच क…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here