Home कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ – चुनावी रंजिश में भाजपा नेता की हत्या, पांच संदिग्ध...

ब्रेकिंग न्यूज़ – चुनावी रंजिश में भाजपा नेता की हत्या, पांच संदिग्ध हिरासत में

382
0

जांच में दो आरोपियों की संलिप्तता के मिले ठोस सबूत, पुलिस कर रही गहन पूछताछ
चुनावी रंजिश के चलते एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में दो आरोपियों के हत्या की वारदात में सीधे तौर पर शामिल होने के पुख्ता सबूत मिलने की पुष्टि हुई है।

प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश माना जा रहा है .जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की हार के बाद एक निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से विवाद बढ़ गया था। करीब एक वर्ष पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना पनप रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक भाजपा नेता का हाल ही में स्थानीय चुनाव को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी राजनीतिक दुश्मनी को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो दो आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट रूप से उजागर करते हैं।
फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साजिश के पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here