दंतेवाड़ा | दन्तेवाड़ा जिले के जिला संगठन नियुक्त किये जाने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर शिव नारायण पांडेय ने दन्तेवाड़ा पहुंचकर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और समस्त जिले वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।भाजपा जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेट कर आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया।तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय चितालंका में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्री पांडेय ने समस्त जिले के कार्यकर्ताओं से भेंट की।इस अवसर पर मुख्य रूप से दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी,भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता उपस्थित रहे |

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुन्ना मरकाम ने किया | कार्यकर्ताओ को संबोधित कर शिवनारायण पांडेय ने आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा किया | कार्यक्रम में श्री कुमार भदौरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष नविन विश्वकर्मा,अभिमन्यु सोनी,जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,पिंटू उइके जी,कमला विनय नाग,सत्यनारायण महापात्र,दुर्गा सिंह चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर,शकुंतला भास्कर, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सुराना, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक बाजपेई,जिला मंत्री भुवनेश्वर भारद्वाज,राजमन ठाकुर,लता मरकाम,ममता गुप्ता,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री रामु नेताम, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता,सुभद्रा नेगी,जनपद उपाध्यक्ष दिनेश कौशल,उषा किरण पात्रे,पिसे वट्टी,सोमड़ू कोर्राम,श्रवण कड़ती,चन्दन ध्रुव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी,मंडल अध्यक्ष जय भंसाली,अमलेंदु चक्रवर्ती,विजय सोढ़ी,लक्ष्मीनाथ टेकाम,बैसू मंडावी,सुधराम भास्कर, एवं जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी मण्डल पदाधिकारी,मण्डल प्रभारी मोर्चाओ के पदाधिकारी समस्त कार्यसमिति सदस्य प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक व पार्षदगण, सरपंचगण शक्तिकेंद्र के प्रभारी संयोजक सह संयोजक बूथ अध्यक्ष/सचिव/BLO 2 एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







