Home मुख्य ख़बरें इसरो ने रचा इतिहास: LVM3-M6 मिशन से 6100 किलोग्राम वजनी अमेरिकी सैटेलाइट...

इसरो ने रचा इतिहास: LVM3-M6 मिशन से 6100 किलोग्राम वजनी अमेरिकी सैटेलाइट ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ का सफल प्रक्षेपण

51
0

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो आंध्र प्रदेश के हरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिका की कंपनी एएसटी स्पेस मोबाइल के एक अहम सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया है एलवीएम3-एम6 मिशन के जरिए अमेरिकी कंपनी के कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जा चुका है। आज इसरो ने इस स्पेसपोर्ट के दूसरे प्रक्षेपण पैड से सुबह 8 बजकर 55 मिनट 30 सेकेंड पर अपने प्रक्षेपण यान एलवीएम3-एम6 के जरिए ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक कर लिया है।

इस संचार उपग्रह का वजन लगभग 6100 किलोग्राम है और अमेरिका के एक नए पीढ़ी के कम्यूनिकेशन सैटेलाइट को ले जाने वाले एलवीएम-एम6 रॉकेट के प्रक्षेपण के लिए 24 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार को यहां शुरू हो गयी थी। इस मिशन के अंतर्गत इसरो अपने भारी-भरकम रॉकेट LVM3 के जरिए सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित कर रहा है। इसरो के मुताबिक 6100 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट एलवीएम-3 के प्रक्षेपण इतिहास में पृथ्वी के लो-ऑर्बिट (LEO) में स्थापित किया जाने वाला अब तक सबसे भारी पेलोड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here