Home अंतर्राष्ट्रीय बांग्लादेश में उग्र हालात के बीच भारत से रिश्तों को सुधारने में...

बांग्लादेश में उग्र हालात के बीच भारत से रिश्तों को सुधारने में जुटे मोहम्मद यूनुस, आर्थिक सहयोग पर जोर

168
0

ढाका: बांग्लादेश में हिंसा, हिंदुओं की हत्या, आगजनी और बवाल के बीच भारत विरोधी ताकतों का उभार देखने को मिल रहा है। इस बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वित्त सलाहकार सलेहुद्दीन अहमद ने बड़ा बयान दिया है। अहमद ने कहा है कि मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहे हैं। उनका प्रशासन आर्थिक हितों को राजनीतिक बयानबाजी से अलग रखते हुए भारत के साथ मजबूत आर्थिक संबंध विकसित करने पर फोकस कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here