Home चर्चा में अंतरजिला केबल तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश ; 11 आरोपी गिरफ्तार ;...

अंतरजिला केबल तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश ; 11 आरोपी गिरफ्तार ; 12 टन चोरी का माल सहित 1 करोड़ 11 लाख की संपत्ति जब्त

33
0
जांजगीर-चाम्पा संवाददाता – निलेश सिंह
सायबर टीम और थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त सक्रियता से अंतरजिला केबल तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12 टन चोरी का तार/केबल (कीमत 80 लाख रुपये), गैस कटर, वायर कटर, कंटेनर ट्रक, बोलेरो नियो और दो मोटरसाइकिल सहित कुल 1 करोड़ 11 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी राज्य से बाहर माल खपाने की फिराक में थे, लेकिन जांजगीर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना अकलतरा में अपराध क्र. 375/25, 616/25 एवं 655/25 धारा 303(2) BNS के तहत सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।
 
गिरफ्तार आरोपियों का नाम –
01. आसिफ रजा पिता नासिर खान उम्र 24 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती नैला जिला जांजगीर -चांपा
02. लव डोंगरे पिता व्यासनारायण डोंगरे उम्र 22 वर्ष साकिन शारदा चौक जांजगीर
03. फिरोज खान पिता शब्बीर खान उम्र 40 वर्ष सा. महरौली थाना गोरमी जिला भिंड म.प्र.
04. मुकेश कुमार यादव पिता पिता संजू यादव उम्र 21 वर्ष साकिन शारदा चौक जांजगीर
05. राहुल सोनी पिता रोहित सोनी उम्र 27 वर्ष साकिन खोखरा जांजगीर
06. राहुल कारके पिता भूषण प्रसाद कारके उम्र 19 वर्ष साकिन शारदा चौक जांजगीर
07. अभिषेक यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 25 वर्ष साकिन जांजगीर
08. सुमित कारके पिता रमेश कारके उम्र 18 वर्ष साकिन जांजगीर
09. राकेश सूर्यवंशी पिता पंचराम सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन खोखरा जांजगीर
10. विश्वनाथ सोनी पिता मोहित कुमार सोनी उम्र 19 वर्ष साकिन खोखरा जांजगीर
11. रवि कुमार कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 20 वर्ष साकिन शारदा चौक जांजगीर
मामले का संक्षिप्त विवरणजिले में हाल ही केबल व बिजली तार चोरी की घटनाओं से पुलिस सतर्क थी। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। 23 दिसंबर 2025 को मुखबीर सूचना मिली कि एक कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में तार लोड कर दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है।सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक व थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा की संयुक्त टीम ने जिला जेल पीछे शासकीय स्कूल के पास ट्रक रोका। चेकिंग में 12 टन चोरी का तार, गैस कटर व सिलेंडर बरामद हुए। चालक फिरोज खान ने खुलासा किया कि नैला निवासी आसिफ रजा के गोदाम से माल लोड किया गया था। गोदाम पर छापेमारी में अन्य आरोपी व चोरी का माल जब्त कर सभी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने सरहदी जिलों से संपर्क कर सूचना साझा की है। एसपी श्री पाण्डेय ने टीम को बधाई दी और उत्कृष्ट कार्य के लिए इनाम घोषित किया। इसमें सायबर टीम (सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा आदि) व थाना अकलतरा स्टाफ की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here