Home चर्चा में जनकपुर में सड़क और नाली निर्माण कार्य में गड़बड़झाला! ठेकेदार की मनमानी...

जनकपुर में सड़क और नाली निर्माण कार्य में गड़बड़झाला! ठेकेदार की मनमानी और अधिकारियों की चुप्पी से जनता परेशान

13
0

जवाहर यादव/जनकपुर:

नगर में इन दिनों चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी भी आंख मूंदे बैठे हैं। न तो कार्यस्थल पर इंजीनियर नजर आते हैं और न ही एसडीओ, जिससे कार्य पूरी तरह भगवान भरोसे चलता दिखाई दे रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नई नाली को पुराने और जर्जर नाले से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में जलभराव और गंदगी की समस्या और भी बढ़ सकती है। नाली की ऊंचाई व दिशा को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं, परंतु अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इसका संज्ञान नहीं लिया है।

ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहाल

निर्माण स्थल पर खानापूर्ति के लिए केवल एक नाममात्र का बैरिकेड लगाया गया है। जिससे आए दिन वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई बार छोटे वाहन और दोपहिया चालकों को दुर्घटना का शिकार भी होना पड़ा है। इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन हैं, जो संदेह की स्थिति को और गहरा करता है।

जनता की मांग

– निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए।
– संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो।
– नाली को पुराने सिस्टम से जोड़ने के बजाय नए तकनीकी विकल्पों पर विचार हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here