हेमलाल झारिया/कोरबा –
कोरबा किसानों को उनकी उपज का पूरा और पारदर्शी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित धान उपार्जन व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया एवं ज़िला पंचायत सदस्य तथा भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका राठिया ने कोरबा ब्लॉक अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरपाली एवं श्यांग के उपार्जन केंद्र चिर्रा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी की प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, किसानों की सुविधा, बारदाना उपलब्धता एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के समय सभी संबंधित कर्मचारीगण अपने-अपने दायित्वों पर उपस्थित पाए गए, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि विश्वास बना रहे।

वहीं ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी की यह व्यवस्था किसानों की मेहनत का सम्मान है। सरकार द्वारा लागू यह प्रणाली किसानों के हितों की रक्षा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना गया और आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। यह आकस्मिक निरीक्षण न केवल प्रशासनिक सख्ती का संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह गंभीर और सजग









