Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, अगले तीन दिनों में और गिरेगा...

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, अगले तीन दिनों में और गिरेगा तापमान

121
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर लगातार महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

बीते दिन कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले के एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का तापमान सामान्य के आसपास

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से थोड़ा कम है। दिन के समय हल्के बादल छाए रहे और शाम होते ही ठंड का असर बढ़ गया। हवा की रफ्तार लगभग 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर को रायपुर में सुबह के समय कुहासा देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश के आसार नहीं

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले एक से दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ठंड को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here