चर्चा में

महतारी वंदन योजना, महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा के साथ ही सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक है : भावना बोहरा

जिला कबीरधाम
संवाददाता दिलीप साहू

महतारी वंदन योजना के तहत पंडरिया विधानसभा के 1 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को 11 करोड़ 57 लाख से अधिक का भुगतान

कवर्धा – छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की आज पहली किश्त 1000 रुपये लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं के खाते में सीधे हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इस योजना में लाभान्वित महिलाओं से सीधा संवाद किया। आज नगर पंचायत, पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पांडातराई में भी महतारी वंदन योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव ने भी ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं से संवाद किया और योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को बधाई दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी और आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास एवं जनता के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर उसे संवारने का कार्य कर रही है। आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है खासकर हम महिलाओं के लिए यह विशेष दिन है जहाँ प्रदेश की 70 लाख विवाहित माताओं-बहनों को आज महतारी वंदन योजना की 1000 रुपए पहली क़िस्त सीधे उनके खतों में हस्तांतरित की गई है। इसके साथ ही मोदी जी की गारंटी में किये अपने वादे में से भाजपा सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल पूरे होने के पहले ही इसकी घोषणा कर प्रदेश के लाखों महिलाओं के विश्वास को कायम रखा है। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत पंडरिया ब्लॉक में 72 हजार 364, सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत 27671 एवं कवर्धा ब्लॉक में 9800 महिलाओं इस प्रकार पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत लगभग 1 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को 11 करोड़ 57 लाख से अधिक की राशि प्रथम किश्त के रूप में उनके खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है। आने वाले समय में भी हमारी सरकार ने जितने भी वादे किये हैं वो भी इसी प्रतिबद्धता से पूर्ण होंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए संवेदनशील भाजपा सरकार ने हमेशा ही महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आर्थिक रूप से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।

प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या मातृत्व वंदना योजना के तहत आर्थिक सहयता हो अपने ध्येय और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य को स्पष्ट किया है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी ने पूर्ण पारदर्शिता रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे किश्त जारी की है। प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ करने के तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इसी कड़ी में आज लगभग 655.57 लाख रुपए सीधे लाभार्थी महिलाओं के खाते में राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के विश्वास को तोड़ा, उनसे किये वादे केवल कागजों में ही रहें इसी का परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं ने विधनासभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिरे से नाकारा और प्रदेश में सुशासन का सूर्योदय लेकर आईं। आगामी लोकसभा चुनाव में भी मोदी जी की गारंटी पर जनता पूर्ण विश्वास जताते हुए 400 पार के लक्ष्य में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाएगी और छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की प्रचंड विजय में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगी।विगत पांच वर्षों के कुशासन से मुक्त होकर आज प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी, हमारी सरकार द्वारा लागु की गई महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी सरकार किसान ,गरीब,आम जनता, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही अपना एक और बड़े वादे को पूरा किया हैऔर हमारी सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर आम जनता के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और हितग्राहियों के पात्र होने के साथ ही चरण दर चरण राशि भुगतान की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

अपने राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस के नेता फैला रहे भ्रम

भावना बोहरा ने कह कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा अपने राजनैतिक लाभ के लिए महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के बीच भ्रम फ़ैलाने का कार्य किया जा रहा था। लेकिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रेस वार्ता में यह स्पष्ट किया है कि महतारी वंदन योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है जिसके तहत आने वाले समय में भी विवाहित महिलाएं इसमें अपना पंजीयन करा सकती हैं और योजना का लाभ लें सकती हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने पांच वर्ष के शासन काल में केवल जनता को लटकाने और भटकाने का काम किया है और आज जब छत्तीसगढ़ की पालनहारी विष्णु देव सरकार जनहित के लिए अहम फैसले ले रही है और अपने वादों को पूरा कर रही है उसे कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं और जनता के बीच भ्रम फ़ैलाने का कार्य कर रहें हैं। बजट 2024-25 में हमारी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य,सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है आने वाले समय में वे सभी घोषणाएं भी जरुर पूरी होंगी और हमारा छत्तीसगढ़ पुनः विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

News36garh Reporter

Recent Posts

वर्ल्ड कान्फ्रेंस में शामिल होने देवेश इटली रवाना

कोरबा न्यूज 36 गढ़ :– कोरबा जिले का बढ़ाया गौरव कोरबा जिले के निवासी और…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा जिला अस्पताल बलरामपुर में कराया गया वृक्षारोपण

संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बलरामपुर जिला अस्पताल…

4 hours ago

बिजली विभाग की घोर लापरवाही, आम नागरिकों को हो रही परेशानी पढ़े पूरी खबर..

कृष्णा दास/कोरबा न्यूज 36गढ़:– कोरबा जिला के वनांचल क्षेत्र के अजगरबहार 33 केवी सब स्टेशन…

5 hours ago

चौपाटी के गढकलेवा में मारपीट करने वाले फरार आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक आरोपी के साथ चार विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार नाम…

6 hours ago

राहुल गांधी के हिंदू हिंसक है इस बयान से देश के 110 करोड़ हिंदू आहत और दुखी:अरुण साव

राहुल गांधी के हिंदू हिंसक है इस बयान से देश के 110 करोड़ हिंदू आहत…

6 hours ago

इन कारणों से मानसून में बढ़ जाती है हेयर फॉल की समस्या..

 मॉनसून का सीजन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे गर्मी की तपिश कम हो रही है।…

6 hours ago