Home अंतर्राष्ट्रीय भारत ने ट्रेड डील के लिए अमेरिका को दिया फाइनल ऑफर, टैरिफ...

भारत ने ट्रेड डील के लिए अमेरिका को दिया फाइनल ऑफर, टैरिफ कटौती और रूस से तेल खरीद पर पेनाल्टी हटाने की मांग

90
0

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को फाइनल ऑफर दिया है। भारत ने अमेरिका से सामने 50% टैरिफ को घटाकर 15% करने और रूस से कच्चा तेल खरीदने पर लग रहे 25% पेनाल्टी को पूरी तरह खत्म करने की मांग की है। भारत ने अमेरिका से साफ कहा है कि अगर हमारी ये दोनों मांग पूरी की जाती है तो ट्रंड डील पर आगे बात की जाएगी। वहीं इसके बाद दोनों देशों के बीच चल रही इस वार्ता से नए साल में कोई ठोस फैसला निकलने की उम्मीद है।

दोनों देशों के बीच एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत चल रही है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल का कहना है कि समझौते पर जल्द सहमति बन सकती है, हालांकि उन्होंने कोई तय समय सीमा नहीं बताई। इस हफ्ते भारत और अमेरिका की व्यापार टीमों के बीच दिल्ली में बैठक हुई। बातचीत दो मुद्दों पर हो रही है। पहला एक बड़े और स्थायी व्यापार समझौते पर और दूसरा अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को हटाने या कम करने के लिए एक फ्रेमवर्क समझौते पर।

अमेरिका अगर भारत की डिमांड पूरी कर देता है तो जनवरी में आने वाले आंकड़ों में भारत के रूसी तेल आयात में बड़ी गिरावट दिख सकती है। नवंबर 21 से रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू हुए हैं। इसके बाद भारत का रूस से तेल आयात घटने लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का रूसी तेल आयात नवंबर में करीब 17.7 लाख बैरल प्रति दिन था, जो दिसंबर में घटकर लगभग 12 लाख बैरल प्रति दिन रह गया है। आने वाले समय में यह 10 लाख बैरल प्रति दिन से भी नीचे जा सकता है। यूक्रेन युद्ध के बाद भारत रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बन गया था, जिस पर ट्रम्प प्रशासन ने कई बार सवाल उठाए हैं।

अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया है। इसमें से 25% को वह ‘रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ’ कहता है। जबकि 25% रूसी तेल खरीदने की वजह से लगाया गया है। अमेरिका का कहना है कि इससे रूस को यूक्रेन युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है। भारत का कहना है कि यह पेनाल्टी गलत है और इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here