Home चर्चा में गंगालूर -मिरतुर सड़क निर्माण में पर करोड़ों का भ्रष्टाचार, ईई और दो...

गंगालूर -मिरतुर सड़क निर्माण में पर करोड़ों का भ्रष्टाचार, ईई और दो एसडीओ निलंबित

4
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= इसी भ्रष्टाचार ने ले ली थी बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की बलि =
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के नेलसनार, कोडोली, मिरतुर, गंगालुर मार्ग के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के मामले लोक निर्माण विभाग के एक ईई और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के इसी मामले ने बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बलि ले ली थी।

इस संबंध में थाना गंगालूर में धारा 318(4), 316(5), 3(5), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना के दौरान प्रकरण में तीनो अधिकारीयों की संलिप्तता पाई गई। आरोपी हरनारायण पात्र कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सुकमा संभाग, प्रमोद सिंह तंवर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग क्रमांक-1 बीजापुर एवं संतोष दास अनुविभागीय अधिकारी सेतु उप संभाग जगदलपुर को गिरफ्तार किये जाने के फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (2) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया गया है।

पत्रकार मुकेश ने उठाया था मुद्दा
53 किलोमीटर लंबी गंगालूर से मिरतुर सड़क का कार्य ठेकेदार सुरेश चंद्रकार द्वारा कराया जा रहा था। सड़क की गुणवत्ता व घटिया निर्माण पर पत्रकार मुकेश चंद्रकार ने इस पर जांच व कार्यवाही करने के लिए आवाज उठाई थी। पत्रकार मुकेश चंद्राकर द्वारा सवाल खड़े किए जाने से नाराज ठेकेदार सुरेश चंद्रकार ने अपने एक मुंशी व दो भाईयों के साथ मिलकर एक जनवरी को मुकेश चंद्रकार की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया था। प्रदेश से लेकर जिले के पत्रकारों के निष्पक्ष जांच की मांग पर दोषियों को जेल भेजा गया। वही विभागीय मंत्री ने इस सड़क की जांच कर संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर कर जांच करवाई। संलिप्तता पाए जाने पर दोषी तीन अधिकारियों पर निलंबन की कार्यवाही की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here