Home चर्चा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ भगवान श्री अयप्पा स्वामी...

भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ भगवान श्री अयप्पा स्वामी जी का भव्य पड़ी पूजा महोत्सव

6
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

भोपालपटनम | 22/12/25 |
बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगर में सोमवार को आस्था और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जब भगवान श्री अयप्पा स्वामी जी की महापड़ी पूजा अत्यंत भक्ति भाव, विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और पुण्य लाभ अर्जित किया।

समस्त भक्तजनों के सहयोग से आयोजित इस महापड़ी पूजा महोत्सव के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आयोजन के अंतर्गत नगर भ्रमण कर देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत स्वागत किया गया। वहीं शिव मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के समय भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों से संपूर्ण क्षेत्र गूंजायमान हो उठा।
महापड़ी पूजा का शुभारंभ सायंकाल निर्धारित समय पर किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री अयप्पा स्वामी जी से सुख-समृद्धि, शांति एवं नगर के कल्याण की कामना की। पूजा उपरांत समस्त भक्तों को तीर्थ प्रसाद एवं अल्पाहार का वितरण किया गया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री अयप्पा सेवा समिति भोपालपटनम, पुजारीगण एवं समस्त नगरवासियों का सराहनीय योगदान रहा। भक्तों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की कामना की।
पूरे कार्यक्रम ने नगर में धार्मिक सौहार्द, आस्था एवं सामूहिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here